|

Silence Quotes in Hindi मौन पर (100 अनमोल उद्धरण)

Importance Of Silence Quotes in Hindi

क्या आपने कभी महसूस किया है की हम अपनी कितनी ऊर्जा और कितना समय केवल बोलने में व्यर्थ कर देते हैं। अगर हम काम बोल कर ज्यादा संघर्ष करें और मेहनत करें तो हम किसी भी लक्ष्य को पाने में समर्थ हो सकेंगे। आप सभी से यह प्रार्थना है की इन silence quotes in Hindi को ज़रूर पढ़ें।

मैं आप को यह जुबां देता हूँ की इन कोट्स को पढ़ कर आप की व्यक्तित्व में एक अलग ही निखार आएगा आप समझ जाएंगे की मौन क्यों ज़रूरी है।

स्वागत है आपका दोस्तों बुकमार्क स्टेटस के इस लेख में इस लेख को अंत तक पढ़ें क्योंकि हमने अंत में कुछ बेहद बेहतरीन Bonus Silent स्टेटस भी आपके लिए लिखे हुए हैं जो आप को ज़रूर पसंद आएँगे तो चलिए अब इन कोट्स को पढ़ना शुरू करते हैं।

1- जो घड़ा आधा भरा होता है वह ज्यादा बजता है, और जो पूर्णता भरा होता है वह मौन रहता है।

2- मौन मुख से नहीं मन से होना ज़रूरी है।

3- सही जगह और सही वजह पर बोलना ज़रूरी है, वरना चुप रहना ही बेहतर है।

4- ऐसा नहीं है की बुद्धिमान व्यक्ति बोलना नहीं जानते, वह चुप रहता है क्यूंकि वह जानते है की उन्हें कहाँ बोलना है।

5- जब कुछ कहने को हो तभी कहिए, अगर कुछ कहना चाहते हो तब मत कहिए।

6- वहां पर शांत रहना ही समझदारी है जहाँ पर सब खुद को समझदार समझ रहे हों।

7- बेतुकी बातों का सबसे बेहतर जवाब जवाब न देना है।

8- मौन ज़रूरी नहीं है अपितु ज़रुरत है।

9- सवाल का जवाब शान्ति से मिलता है, बहस करने से जवाब खो जाता है।

10- अपने कार्य को मौन रह कर करते रहे क्योंकि खिलाड़ी खेल पर ध्यान देते है बहार बैठे दर्शकों की टिप्पणियों पर नहीं।

11- हर बात का जवाब देने बैठ जाएंगे तो कभी ला जवाब नहीं बन पाएंगे।

12- ईश्वर भी हमे अत्यधिक सुनने की सलाह देते है, इसी कारण उन्होंने हमे एक मुख और दो कान दिए हैं।

13- शांत रह कर लोगों की नज़रों में बेवकूफ दिखना सही है मुक़ाबले इसके की हम कुछ भी बोल दें और बेवकूफ कहलाएं।

14- मुख शांत हो पर मन अशांत हो यह मौन काल्पनिक मौन है वास्तविक मौन नहीं।

15- अगर बहस करने वालों में एक व्यक्ति शांत रहे तो बहस कभी नहीं हो सकती।

16- बोलते वक़्त शब्दों से ज्यादा समझदारी से काम लेना, इस से आप का वक्तव्य उल्लेखनीय हो जाएगा।

17- अपने शब्दों के चयन को लेकर हमेशा चौकन्ना रहे क्यूंकि आपको बोलने का अधिकार है परन्तु इसका अर्थ यह नहीं की हम कुछ भी बोल दें।

18- अधूरे ज्ञान से भरा मष्तिष्क मुख से अधिक शब्द कहने पर मजबूर करता है, परन्तु अधिक ज्ञान से भरा मस्तिष्क मुख से कम ही सही पर मूलयवान शब्द कहलवाता है।

19- आपकी वाणी आपकी विजय सुनिश्चित नहीं करती, अपितु आपके कर्म करते हैं।

20- शांत व्यक्ति एक गुत्थी के सामान है जो अपने आप में सुलझा हुआ रहता है लेकिन सारा ज़माना उस गुत्थी में उलझा हुआ रहता है।

21- शोर आँखों को अच्छा लगता है पर आत्मा को चुभता है वही शान्ति आँखों को भी भाति है और आत्मा को भी।

22- शान्ति का दूसरा अर्थ संतुष्टि है।

23- संतुष्टि और मन को शान्ति तब मिल जाती है जब हृदय और मस्तिष्क एक ही दिशा में एक ही कार्य में कार्यरत हों।

24- एक मौन व्यक्ति अपनी गलतियों का आंकलन कर सकता है परन्तु एक बड़बोला व्यक्ति केवल अपनी झूठी उपलब्धियों का बखान करने में व्यस्त रहता है।

25- एक बेवकूफ खुद को समझदार कहने में वक़्त खराब करता है वहीँ एक समझदार व्यक्ति कभी खुद को समझदार कहने में वक़्त जाया नहीं करता।

26- शरीर का शोर सुनाई दे जाता है, कभी आराम से बैठ कर आत्मा की भी सुनो।

27- शान्ति से विषय को समझ कर काम बोलना बेहतर है मुक़ाबले बिना समझे बस बोल देने के।

28- अपनी सफलता के सफर में निकलने से पहले अपने बस्ते में शान्ति और धैर्य को ज़रूर रख लेना।

29- एक बार सुन कर हर बार बोलने से बेहतर है की हम काफी बार सुन कर बस एक बार बोलें।

30- अपने दिमाग को ज्यादा चलाने की आदत को शुरू कीजिए, और अपनी जुबां को ज्यादा चलाने की आदत को बंद कीजिए।

31- दावा करना अलग बात होती है, और कर दिखाना अलग बात।

32- कभी-कभी शांत रह जाने से ही शान्ति प्राप्त हो जाती है।

Power Of Silence Quotes in Hindi

1- मौन रहना कमज़ोरी नहीं सबसे बड़ी शक्ति है।

2- चुप रहना कमज़ोरी नहीं है अपितु बेवजह बोलना कमज़ोरी है।

3- ज्ञानी कम बोलते हैं और मूर्ख कम सुनते हैं।

4- जब मुँह बोलता है तब सिर्फ सुनाई देता है लेकिन जब काम बोलता है तब सुना भी देता है और दिखा भी देता है।

5- लगातार बोलते रहने से ज्ञान सीमित होता है परन्तु लगातार सुनते रहने से ज्ञान में वृद्धि भी होती है।

6- एक बेवकूफ व्यक्ति अपने भाषण से जाना जाता है और एक समझदार व्यक्ति अपने मौन के कारण। – Pythagoras

7- क़ीमत का अंदाजा इसी बात से लगा लेना की वक़्त और शान्ति आज के इस दौर में किसी के पास नहीं है।

8- बातें करते हुए चलेंगे तो आप को पता भी नहीं चलेगा की सफर कैसे कट गया पर मौन हो कर चलेंगे तो रास्ते की खूबसूरती का पता चल जाएगा।

9- एक समझदार व्यक्ति खुद को अपनी बातों की बजाय अपने कार्यों से साबित करता है।

10- शांत रहना अच्छी आदत है और अच्छी आदत में खुद को ढालना कोई बुरी आदत नहीं है।

11- पानी सा शांत व्यक्ति अपने भीतर ज्ञान और अच्छे विचारों की सुनामी लिए बैठा होता है।

12- मौन रहना एक तपस्या है जिस से मिलने वाला वरदान सफलता है।

13- आत्मा निरंतर बहुत धीमी आवाज़ में आप से कुछ कहना चाहती है जिसे मौन रह कर सुनने से आप परम सुख प्राप्त कर सकते हो।

14- जब आप शांत रह कर युद्ध लड़ते है तब दुश्मन आपकी कमज़ोरी का पता नहीं लगा पाता।

15- एक सफल व्यक्ति के जीवन का सार यही होता है की वह हर मुश्किल में शांत रहता है।

16- शांत नदी एक गिरती शोर मचाती चट्टान से दूर तक का सफर तय कर पाती है।

17- एक मछली जाल में केवल चारे में तब फंस जाती है जब वह अपना मुँह खोल देती है।

18- एक मौन व्यक्ति को कभी वेवकूफ मत समझ लेना वह शांत है क्यूंकि वह समझदार है।

19- कौन कहता है की मौन में ताक़त नहीं होती शेर सबसे ज्यादा शान्ति से शिकार करता है फिर भी हर बार सफल हो जाता है।

20- चुप्पी साधने से लक्ष्य साधना सरल हो जाता है।

21- खुद एक शब्द न बोल कर भी दूसरों की चर्चों का विषय बन जाना हर सफल व्यक्ति की कहानी और निशानी बन जाती है।

22- आपकी वाणी आप का नाम दुनिया को बताएगी परन्तु आपका मौन और आपका संघर्ष आपको आपकी पहचान दिलाएगी।

23- जो पेड़ आंधी में भी शान्ति से खड़े रहते हैं उन्ही पेड़ों पर फल बने रहते हैं।

24- मौन निराकार हैं परन्तु इसकी छवि बेहद खूबसूरत है।

25- अधिक बोलना हमारे सोचने के दायरे को सीमित कर देता है परन्तु कम बोलना हमारे सोचने के दायरे को विस्तृत कर देता है।

26- एक शांत व्यक्ति को सुनने की इच्छा वह व्यक्ति भी रखता है जो सबसे अधिक बोलता है।

27- मौन एक व्यक्ति का सच्चा मित्र है जो उसकी हर अवांछित मुसीबतों में उसकी रक्षा करता है।

28- जीवन की भाग दौड़ के दौरान जब आप को लगने लगे की मैं कहीं खो गया हूँ उस वक़्त कुछ देर शान्ति से बैठ जाने से आप फिर से सही रास्ते की ओर चलना शुरू कर सकते हैं।

29- एक शांत शत्रु 100 बोलने वाले शत्रुओं से ज्यादा घातक है क्यूंकि उसके बारे में कोई कुछ नहीं जानता।

Raise voice Against Torture quotes in Hindi

1- शांत रहना समझदारी है चुप रहना नहीं।

2- आपके कह देने से कुछ नहीं बदलेगा यह सोच कर अगर आप अपनी आवाज़ नहीं उठाते तो आप को सबसे पहले खुद को बदलने की ज़रुरत है।

3- गलत को गलत कह देने में कोई गलत बात नहीं है।

4- अत्याचार के खिलाफ चुप रहना सबसे बड़ा अत्याचार है।

5- समाज वहां बोलता है जहाँ चुप रहना चाहिए और वहां चुप रह जाता है जहाँ बोलने की आवश्यकता है।

6- दूसरों पर हो रहे अत्यचारों को चुपचाप देखने वालों याद रखना वक़्त सब का आता है।

7- रईस गलती भी कर दे कोई कुछ नहीं कहता, और गरीब कुछ सही भी कर दे तो सब को गलत लग जाता है।

8- समाज चुप क्यों है समझ नहीं आता ऐसा लगता है इन्हे सही गलत में फ़र्क़ समझ नहीं आता।

9- अत्यचार उसी पर ज्यादा होते हैं जो चोटों को छुपाए फिरते हैं।

10- अत्यचारों को शान्ति से बैठ कर देखने से अच्छा है उनके खिलाफ आवाज़ उठाई जाए।

11- ज्यादा बोलना कमज़ोरी है परन्तु निडर हो कर सत्य बोलना एक दिव्य शक्ति है।

Silent status in Hindi

1- मुझे अकेले रहना पसंद है अकेला पन नहीं।

2- सुकून से बैठ कर दौड़-भाग के दिन याद करना मुस्कराहट भी देता है और शान्ति भी।

3- गलत फेहमी है गांव वालों को की ऐशो-आराम है शहर में यहाँ लोगों को आँखे बंद करने की फुर्सत तक नहीं है।

4- सिमट जाता हूँ जब दिन भर की थकान से एक आवाज़ सुकून की आती है मेरी माँ की मकान से।

5- दौलत के गद्दे बिछा दिए सुकून से सोने के लिए, रात भर नींद न आ सकी चोरी के डर से।

6- अगर लग रहा है सब कुछ ख़त्म हो गया तो नई शुरुवात करो अभी ज़िन्दगी बाकी है।

7- आज आप जिस शान्ति की तलाश में हैं, कल शान्ति से बैठ कर इसी भाग दौड़ को याद कर हस रहे होंगे आप।

8- ज़िन्दगी बीत गई दुनिया क्या कहेगी इस फ़िक्र में, बाद में पता लगा दुनिया को अपने सिवाय किसी की फ़िक्र ही कहाँ है।

9- जब बयान करता रहा अपने हालातों को तब सब चुप थे, आज चुप क्या हुआ सब को मेरे हालातों को जानना है।

10- सलाह चुप चाप सुन लेनी चाहिए पर सोच समझ कर माननी चाहिए।

11- दिल की बातें केवल दिल से सुनी जा सकती है शब्दों से नहीं।

12- दुआ वही क़बूल होती है जो जुबां से नहीं दिल से की जाए।

13- बिना कहे ही जो सब कुछ कह दे वही सच्ची मोहब्बत होती है।

15- अपने राज़ को राज़ ही रहने देना जब तक आप राज़ जानने वाले के सारे राज़ नहीं जान जाते।

16- खामोशी वो सब कुछ बयां कर सकती जो शब्द कहने से भी डरते हैं।

17- लोग सुकून को दौलत से खरीदने की सोचते है और दौलत के चक्कर में ही उनका सुकून छीन जाता है।

18- कोई अचानक शांत हो जाए तुम्हारी गलतियों से तो समझ लेना तूफ़ान से पहले की शान्ति है।

19- मन में एक हलचल तेरे नाम की है रात को आँख तो बंद होती है पर नींद नहीं आती।

20- दुनिया यूँ तो सभी शान्ति चाहते है बस ये दुनिया किसी को शान्ति से जीने नहीं देती।

21- इस रंगीन दुनिया से थक हार कर जीने का मज़ा सफेदी के अकेलेपन में आया।

22- शान्ति मिलती है लोगों को दूसरे के घर का शोर देख कर इंसान से बड़ा कोई शैतान नहीं देखा।

23- पैसों से कभी खुशियां मत तोलना हर बार दौलत का वजन तुम्हे हलका ही लगेगा।

24- ऐसा भी क्या खरीदना है कल तुम्हे जो आज का जीना यूँ हराम कर रखा है।

25- पैर में उसके गति न थी इसीलिए औरों से धीरे चलें ये दूर चला वो तेज चले।

26- जिस दिन से शान्ति हाथ लगी है दौलत पर हाथ लगाना छोड़ दिया।

27- शान्ति ढूंढते फिर रहे थे थक कर दो पल बैठे क्या शान्ति भी मिल गई सुकून भी।

28- शांत हूँ गूंगा नहीं बस बहस करना मुझे ठीक नहीं लगता।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *