130+ Relationship Quotes in Hindi With Images
|

130+ Relationship Quotes in Hindi With Images

परिवार के सभी रिश्ते मायने रखते हैं फिर चाहे वह रिश्ता भाई से हो बहन से हो। दूर का रिश्ता हो नज़दीक का रिश्ता हो फ़र्क़ नहीं पड़ता इसीलिए रिश्तों की अहमियत को समझाने के लिए आज हम ले कर आएं हैं Relationship quotes in Hindi इन्हे पढ़ें और हर रिश्ते को अहमियत देना आप भी शुरू कर दीजिए।

Deep Relationship Quotes in Hindi

1- ज़रूरी नहीं की प्यार होने के लिए खून का रिश्ता होना जरूरी हैं, मैंने कई अपनों को लड़ते देखा है, और कई गैरों को एक साथ प्यार से रहते देखा है।

2- रिश्ते वही बेहतर बने रहते है जहाँ खुद को दूसरे से बेहतर दिखने की होड़ नहीं लगी रहती।

3- रिश्ते चलते ही इस शर्त पर है की एक दूसरे पर कोई क़ानून या बंदिशें न लगाई जाएं।

4- रिश्तों में मतभेद तो होते रहते हैं, पर रिश्ते वहां टूट जाते हैं जहाँ मनभेद हो जाते है।

5- जो बुरे वक़्त में मददगार नहीं बन सकते, वो सच्चे रिश्तेदार कभी नहीं बन सकते।

6- रिश्तों के बीच दूरी इसलिए बढ़ जाती है, क्यूंकि उनके पास नज़दीक आने का वक़्त ही नहीं होता।

7- ज़रूरी नहीं की रिश्ते निभाने के लिए अक्सर मिले, पर इतनी नज़दीकियां ज़रूर बनाए रखना की वापस मिलने का अवसर मिले।

8- इतनी लाज न जाने कब से रिश्तों में आई, लड़ते वक़्त कोई शर्म नहीं करता माफ़ी मांगने में शर्म आती है।

9- केवल उसी परिवार का मान समाज में उठता है, जिस परिवार के सदस्य एक दूसरे के सामने झुकना जानते हैं।

10- रिश्तों का हाल मौसम जैसा हो गया है अपनी ज़रूरतों के हिसाब से बदलते रहते हैं।

11- रिश्तों में तकरार होती ही रहती है, पर उसकी वजह से रिश्तों में दरार नहीं आनी चाहिए।

12- जब बुरा वक़्त आता है तब पता लगता है कितने रिश्तेदार है, और कितने सिर्फ जानने वाले।

13- तस्वीर तो झूठ है जिसमे सब साथ खड़े अपने लगते है, पर अपने कितने हैं ये तो हकीकत बताती है।

14- रिश्तों के तार जोड़े रखना चाहते हो तो, फ़ोन पर कम और रूबरू आ कर ज्यादा बात किया करो।

15- इंसान पैसों की दौड़ तो जीत रहा है पर अपनों को और उनके अपने पन को हार गया है।

16- रिश्तों की अहमियत को कभी पैसों के तराजू से से मत तोलना, इस गलती की कई लोग बहुत भारी रकम चूका चुके हैं।

17- फ़र्क़ होता है सच्चे रिश्तेदारों और जानने वालों के मिलने में, अपने प्यार से मिलते हैं और जानने वाले मतलब से मिलते हैं।

18- जब भी मिलो किसी अपने से तो प्यार से मिलना, वक़्त का कोई भरोसा नहीं क्या पता ये तुम्हारी आखिरी मुलाक़ात हो।

19- गैर सा रिश्ता तो कभी-कभी अपने भी नहीं निभाते, जो इंसानियत समझ जाते हैं, उन्हें रिश्तों की अहमियत समझने में मुश्किल नहीं होती।

20- जो एक दूसरे के मन का भार मिल कर उठाते हैं, वही सच्चे रिश्तेदार होते हैं।

21- रिश्ते रियासत में मिली सबसे बड़ी दौलत है, इसे गँवा देना मूर्खता की निशानी है।

22- आप कितना ही सबका भला कर लें, पर सब के सगे नहीं बन सकते।

23- वह रिश्ता ज्यादा सफल रहता है जहाँ पैसो का लेन-देन कम और प्यार का लेन-देन ज्यादा होता है।

24- अन-बन चाहे जितनी जुड़ी रहे, पर बंधन कभी इस वजह से टूटना नहीं चाहिए।

25- माफ़ी मांगने में अपनी गलतियों की जितनी ज्यादा देर हो जाती है, रिश्तों के वापस जुड़ने के आसार उतने ही कम हो जाते हैं।

26- जिस रिश्ते को बनाए रखने में बार-बार एक अकेले को झुकना पड़े ऐसे रिश्ते में दोनों का भला यही है की दोनों अलग हो जाएं।

27- उतने रिश्ते लड़ाई करते वक़्त ज्यादा बोलने से नहीं टूटते, जितने लड़ाई के बाद चुप रह जाने से टूट जाते हैं।

28- बंधन इंसान बनाता है, और सम्बन्ध भगवान् बनाता है, आप बंधन तोड़ सकते हो, सम्बन्ध को नहीं तोड़ सकते।

29- माँ-बाप का अपना पन भी अलग ही होता है, वो अपने बच्चों के बारे में सोचते-सोचते अपने बारे में सोचना ही छोड़ देते हैं।

30- वो घर किसी के लिए छोटा नहीं पड़ता जहाँ के कमरे भले छोटे हों, पर वहां के लोगों के दिल बड़े हो।

31- अगर हर व्यक्ति अपना व्यवहार सही कर ले, तो काफी कम होगा की उसे रिश्तेदार गलत लगें।

32- रिश्तों का अर्थ है दो व्यक्ति जो एक दूसरे की मदद करें, न की अपना मतलब निकाल कर मतलबी बन जाएं।

33- घर पैसों से चलता है, पर एक कुल रिश्तों से चलता है।

34- अपनों के साथ की ख़ूबसूरती ही कुछ और है, एक की दुआ क़बूल होने पर सब माथा टेकते हैं ।

35- हर बार साबित करने की कोशिश में आप कुछ साबित नहीं कर पाएंगे, कभी-कभी कुछ कहने से चुप रहना ही बेहतर है।

36- रिश्ते ख़त्म करने से मुश्किल ख़त्म नहीं होंगी, शायद दोनों साथ रहेंगे तो मुश्किलें भी आसान हो जाएंगी।

37- रिश्ते के इस पहलु की गंभीरता को बड़ी गहराई से समझिएगा, ये कोई तू गलत मैं सही का खेल भर नहीं।

38- रिश्ते वही अच्छे होते हैं, जहाँ दोनों को कहने का बराबर हक़ मिले।

39- अपने किश्ते भरने के चक्कर में रिश्तों की मिठास कम मत कर देना।

40- रिश्ते निभाने का सलीका ही एक है, इसे वही अच्छे से निभा सकता है जो मन से नेक है।

41- घर चाहे जितने बड़े बना लो इनमे रौनक परिवार से ही आती है।

बदलते रिश्ते कोट्स इन हिंदी

1- आज इंसान मदद करने से पहले भी अपना पराया देखता है, क्यूंकि वो भूल चूका है की पहला रिश्ता इंसान का इंसान से है।

2- आज नाम तक याद नहीं होते रिश्तेदारों के, शायद इसलिए कहते हैं रिश्ते नाम के रह गए हैं।

3- दूर के रिश्तेदारों को कोई क्या ही याद रखेगा, आज कल घर के बगल में कौन रहता है लोग ये ही नहीं जानते।

4- मतलब नहीं आज कल लोगों को एक दूसरे से आज कल लोगों के मिलने का जरिया ही मतलब हो गया है।

5- अपनों से मिलना आज गैर ज़रूरी लगता है, हर अपना बेकार सब को गैर ज़रूरी लगता है।

6- अजीब ज़माना आ गया है, रिश्तेदार हाल के बहाने हैसियत जानने की कोशिश करते हैं।

7- रिश्तों का मोल तो उसी दिन कम हो गया, जिस दिन से मेहमान के हाल पूछने से पहले उसके आने की वजह पूछने लगे हैं।

8- रिश्तों में अलग ही बदलाव आ गए है, रूबरू बैठ कर चुप रहते हैं, पर वीडियो चैट पर बोलना बंद नहीं करते।

9- रिश्तों की अहमियत तो पहले थी जब छोटी-छोटी बातें बताने के लिए भी मिलने आना पड़ता था, अब तो बड़ी बड़ी बातें भी फ़ोन पर ही हो जाती हैं।

10- दो भाई जो कभी एक रोटी भी आधी-आधी बाँट कर खाया करते थे, आज ज़मीन के बंटवारे पर लड़ रहे हैं।

इन्हे भी पढ़े :-

11- अफ़सोस आज इंसान इस बात को भूल चूका है की रिश्ते किसी के काम आने के लिए होते हैं, अपने काम बनाने के लिए नहीं होते।

12- आज रिश्तों की हक़ीक़त ये हो गई है की सारे रिश्ते झूठे हो गए हैं।

13- हक़ीक़त है ये आज की जनाब की लोग न मिलने के 100 बहाने ढूंढ लेते हैं, और मिलने का एक बहाना नहीं मिलता।

14- आज कल मदद भी रिश्तों में इसलिए होती है की अगर कभी लड़ाई हो तो एहसान गिना सकें।

15- रिश्ते वही है बस मायने बदल गए है, अब हाथ मिलते हैं पर दिल नहीं मिलते।

16- आज के इस दौर में घर में रहने वाले बहुत होते हैं, पर साथ देने वाला कोई नहीं होता।

17- प्रदूषण के इस दौर में हर रिश्ता प्रदूषित हो चूका है, पर माँ-बाप का बच्चे संग रिश्ता पहले भी पवित्र था एयर आज भी पवित्र है।

18- रिश्ते निभाना भी एक संस्कार हुआ करता था, पर बाकी संस्कारो की तरह ये संस्कार भी वक़्त के साथ ख़त्म होता जा रहा है।

19- बनावटी रिश्तों की तादाद बढ़ रही है, अब मतलब पूरे होते ही रिश्ते अधूरे हो जाया करते हैं।

20- आज रिश्ते तोड़ते वक़्त इंसान एक पल भी नहीं सोचता की, उन रिश्तों को उसने खुद ने नहीं खुदा ने बनाया है।

21- कहते हैं बदलाव अच्छे के लिए होता है पर रिश्तों में एक भी बदलाव अच्छा नहीं आया।

22- आज कल के लोग ये भूल गए हैं की रिश्ते पेड़ की तरह होते हैं जिन्हे हमे एक साथ बड़ा करना चाहिए ताकि ये धुप में छाया भी दे और फल भी।

Relationships Status in Hindi

1- जिस घर के छोटे बड़ों का आदर नहीं करते और बड़े छोटों से प्यार नहीं करते वहां बस नाम के ही रिश्तेदार होते हैं।

2- दो रिश्ते जो एक दूसरे से मिलने का वक़्त नहीं निकाल पाते थे, मतलब ने उन्हें एक दफा फिर मिलने को मजबूर कर दिया।

3- कभी वो न मिलने आए तो तुम चले जाया करो ये रिश्ते हैं कोई व्यापार नहीं।

4- लोग अक्सर बहाना बनाते हैं की उनके पास वक़्त नहीं मिलने का पर असल बात ये है उनका मन नहीं मिलने का।

5- रिश्ते निभाने का हुनर तो दुश्मनों से सीखा है, रिश्तेदारों से तो हमने दग़ाबाज़ी सीखी है।

6- शिकायत है रिश्ते में दोनों को एक दूसरे से, खुद रिश्ता निभाते नहीं और सामने वाला निभाए है ये दोनों को उम्मीद एक दूसरे से।

7- फासले दो रिश्तों में घर दूर होने की वजह से नहीं है, ये तो बस एक दूसरे से ना मिलने का बहाना भर है।

8- ज़रूर वक़्त खर्च करिए सपनों के लिए पर थोड़ा वक़्त ज़रूर निकालिए अपनों के लिए।

9- अपनों की कमी आज भी नहीं है, कमी है तो बस अपनेपन की।

10- एक बात कहूं थोड़ी कड़वी है, दुनिया में मतलब के यारों में दोस्त बहुत कम मिलेंगे।

11- आओ एक दूसरे के घर भर देते है प्यार की दौलत, कुछ हम लुटाएं कुछ तुम लुटाओ।

12- कुछ ऐसा बेहतरीन मिजाज अपना बना लो की गैरों से भी मिलो तो उन्हें भी अपना बना लो।

13- रिश्ते कोई भी हो एक बात साफ़ होती है, हर गलती की सजा नहीं होती कुछ नज़रअंदाज़ तो कुछ माफ़ होती हैं।

14- न जाने क्यों यहाँ की बाते वहां कर के रिश्तों में भी राजनीति करते है।

15- जो बुरा लगे मेरे बारे में मेरे मुँह पर बोल देना पीठ पीछे नहीं क्यूंकि, ये रिश्ता है राजनीति नहीं।

16- अपनी अंदर की बुराई के बारे में ज़रूर सोच लेना पर अपने अपनों के बारे में कभी बुरा न सोचें।

17- हर रिश्ता हमने अपनों से पूरे दिल से निभाया और उन्होंने भी, पर अफ़सोस रिश्ते में दिमाग बहुत लगाया।

18- बार-बार रिश्ते तोड़ने की धमकियाँ वो देते हैं जो रिश्ते तोड़ने का बहाना ढून्ढ रहे होते हैं।

19- रिश्ते नहीं वो घर होते हैं शीशे के, संझो के नहीं रख सकोगे तो टूटते देर नहीं लगती।

20- चाहे जितना कमा लो खर्च कर लो इनके बिना एक कमी सी खलती है, क्या खूब कहा है किसी ने ज़िन्दगी अपने से नहीं अपनों से चलती है।

21- रिश्ता भी उन्ही से बनाओ जिनका तोड़ने पर विशवास न हो।

22- क़ीमत नहीं लगा सकता कोई अपनों के साथ का हर इंसान मोहताज होता है जनाब अपनों के साथ का।

23- दूरी चाहे कितनी हो दूर हो जाती, अगर मिलने का बहाना हो तो फासले मिट ही जाते है ।

24- काम हो तो बता देना इसी बहाने मुलाक़ात ही कर लेंगे।

25- सभी रिश्ते बराबर होते हैं और जो रिश्तो में भी बराबरी देखते हैं, वो रिश्तेदार नहीं व्यापारी होते हैं।

26- रिश्ता करने से पहले हैसियत की तसल्ली करते है, समझ नहीं आता लोग रिश्ता करते है की सौदा करते हैं।

27- उन रिश्तों की बात कुछ और होती है जो निभाते हैं दिखाते नहीं है।

28- किस्सा रिश्तो का ख़त्म होने लगता है जब बात कभी बंटवारे की आती है।

29- अपनों को अपने दिल में रखें अपनों को अपनी दुआ में रखे आखिर अपनों के सिवाय अपना है ही कौन।

30- कभी तकरार हो जाए तो तुरंत ख़त्म मत कीजिएगा, रिश्तों की अदालत में फैसले ज़रा देर से होते हैं।

31- आओ अपना रिश्ता हम इतना हसीं बनाएं नाराज़गी में कभी हमे तुम मनाओ तो कभी हम मनाए।

32- इतने प्यार से रिश्तों को बुना कीजिए की, उनकी गर्माहट से रिश्ते पर झुर्रियां आने न पाए।

33- ना जाने कैसी लफ्जों की कमी चल रही है, आज कल रिश्तों में ना प्यार ज़ाहिर करते हैं ना नाराज़गी ज़ाहिर करते हैं।

34- वही रिश्ता दो तरफ भा जाता है जिसे तहे दिल से दो तरफा निभाया जाता है।

35- उन रिश्तों की उम्र बड़ी लम्बी होती है, जिन्हे निभाने वालों के ख्याल जवान होते हैं।

36- रिश्ते निभाने का सही ठिकाना वहीँ है, जहाँ हर रिश्ते की कदर हो।

37- रिश्ते जब दोनों चुप-चुप रहने लगें, तब भलाई इसी में है की दो में से कोई एक कुछ तो कहने लगे।

रिश्ते नाते स्टेटस

1- रिश्तो में दरार आने लगती हैं जब शक करने की बीमारी होने लगती हैं।

2- रिश्ते वही लोग ठीक ढंग से निभाते हैं जिन्हे रिश्तो की असल अहमियत का पता होता है।

3- रिश्तों में आग लगाने का काम गैरो से ज्यादा अपने ही करते हैं।

4- वह शक्श ठीक से रिश्ते नहीं निभा पाता हैं, जो अपनी गलती को कबूल नहीं कर पाता हैं।

5- दगाबाजी करने वालो के साथ रिश्ता रखना तो दूर की बात उनको अपनी contact list में रखना भी गुन्हा हैं।

6- रिश्तों में टकराव तभी ज्यादा आता है, जब हर बात पे सवाल पैसो का आता हैं।

7- अगर रिश्तों में आदर सम्मान नहीं होगा, तो रिश्तो को टूटने में ज्यादा देर नहीं लगेगी।

8- पैसा कमाना इतना भी मुश्किल नहीं साहब, मुश्किल हैं तो रिश्तो को सच्चे दिल से निभाना।

9- रिश्तेदारों के साथ रिश्तेदारी केवल उस हद तक ही निभाओ जिस हद तक वो निभाते है।

10- बुरा वक्त आते ही पता लग जाता हैं की कौन रिश्ते निभाने में सबसे ज्यादा माहिर हैं।

11- अगर रिश्तो को और मजबूत बनाना चाहते हो तो दिल से ज्यादा विश्वाश जीतो।

12- रिश्ते केवल उनके साथ निभाओ जो रिश्तो की कद्र करना जानते हो।

13- रिश्तो को तहे दिल से निभाने की काबिलियत भी हर किसी शक्श के पास नहीं होती।

14- किसी शक्श के साथ रिश्ता तोड़ने से पहले यह जरूर सोचना की तुम अब तक उस शक्श के साथ रिश्ता वह रिश्ता क्यों निभाते आ रहे थे।

15- माँ-बाप का रिश्ता दुनिया का सबसे मूलयवान और कीमती रिश्ता होता हैं।

16- जन्म से मिले रिश्ते तो प्रकृति की देन है, लेकिन ख़ुद के बनाए रिश्ते आपकी पूँजी है, इन्हें सहज कर रखिए।

17- रिश्तों में माफ़ी माँगने से यह साबित नही होता, कि हम ग़लत है और दूसरा सही, माफ़ी का असली अर्थ है, हम रिश्तों को निभाने की क़ाबलियत उनसे ज़्यादा रखते है।

18- रिश्तों को शब्दों का मोहताज ना बनाइये, अगर अपना कोई खामोश है तो, खुद ही आवाज लगाइये।

19- कच्चे मकान देखकर किसी से रिश्ता ना तोड़ना क्योंकि मिटटी की पकड़ मजबूत होती है और संगमरमर पर तो अक्सर पैर फिसल जाते है।

20- रिश्ता वो नही जिसमें Attitude और Ego हो, रिश्ता वो है जिसमें एक रूठने में Expert हो, तो दूसरा मनाने में Perfect हो।

sache rishte quotes in हिंदी

1- रिश्तो को निभाने की समझ केवल उन्ही लोगो में होती है जिनको रिश्तो की सबसे ज्यादा कद्र होती है।

2- जब इंसान स्वार्थी हो जाता है तो वह रिश्तो को सच्चे मन से निभाना भूल जाता है।

3- जब बात पैसो की आती है तो अपने भी रिश्ते निभाना भूल जाता है।

4- अगर रिश्तो के बीच विश्वाश की डोर नहीं बंधी होगी, तो रिश्तो में दूरी आना तय होगी।

5- जो रिश्ता बुरे वक़्त में काम ना आये भला वह रिश्ता कैसे सच्चा हो सकता हैं।

6- अगर आपके मन में खोट हैं तो माफ़ कीजियेगा, एक सच्चा रिश्ता निभाना आपकी बस की बात नहीं

7- लोगो के साथ रिश्ता बनाना नहीं, बल्कि सच्चे दिल से निभाना सीखो।

8- जिस रिश्ते में सबूत मांगने की नौबत आ जाये समझ लीजिये उस रिश्ते का अंत अब नजदीक है।

9- जो शक्श आपकी कद्र नहीं कर रहा हैं भला वह आपके साथ रिश्ता कैसे निभा सकता है।

10- जिस रिश्ते की शुरुवात एक झूठ से शुरू हुई होती है, उस रिश्ते को लम्बे समय तक टिकने में बहुत दिक्कत होती है।

11- स्वार्थ से रिश्ते बनाने की कितनी भी कोशिश करो, रिश्ते बनेंगे ही नहीं और प्यार से बने रिश्ते तोड़ने की कितनी भी कोशिश करो, रिश्ते टूटेंगे ही नहीं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *