ईश्वर की प्रार्थना और आराधना आध्यात्मिकता की और पहला कदम होता है। यह बहुत ही आवश्यक है की जब हम प्रार्थना करें तो हम सारा विशवास ईश्वर पर रखें परन्तु जब हम कोई कार्य करें तो हम अपना सारा विशवास खुद पर रखें क्यूंकि ईश्वर भी उन्ही के मदद करते है जिन्हे खुद पर भरोसा होता है। आपका ईश्वर पर एवं उनकी आराधना पर और यकीन बढ़ने के लिए आज हम आपके लिए लेकर आएं हैं prayer quotes in Hindi

1- ईश्वर जब तक तेरा आशीर्वाद मेरे सर पर है, प्यार और रौशनी मेरे घर पर है।

2- ईश्वर जब रोज़ थक हार कर तेरे दरबार में आता हूँ, तेरी आराधना मेरी चिंताएं और मेरी थकान अपने आप दूर कर देती है।

3- मेरा जीवन तेरे बताए रास्ते पर चल रहा है ईश्वर, कभी भटक जाऊ तो माफ़ कर देना और मुझे वापस रास्ते पर लाने में मदद करना।

4- हे ईश्वर मुझे तुझसे घर, गाड़ी, बंगला इनमे से कुछ नहीं चाहिए बस तेरा आशीर्वाद चाहिए और कुछ भी नहीं।

5- ईश्वर तेरी प्रार्थना मेरा प्रथम कर्त्तव्य है और तेरा आशीर्वाद मेरा प्रथमं पुरूस्कार है।

6- प्रार्थना का अर्थ अपनी इच्छाओं का जाप करना नहीं है, अपितु ईश्वर के नाम का जाप करना है।

7- प्रार्थना करने हेतु व्यक्ति का मंदिर में होना आवश्यक नहीं है, अपितु ईश्वर का व्यक्ति के मन में वास होना आवश्यक है।

8- प्रार्थना लोभ प्राप्ति हेतु नहीं मन की शान्ति हेतु होती है।

9- प्रार्थना से धन प्राप्त हो ना हो, प्रार्थना करने वाला व्यक्ति ज़रूर धन्य हो जाता है।

10- जिस बीमारी का इलाज नहीं है उसका इलाज सिर्फ प्रार्थना में निहित है।
11- प्रार्थना जो केवल स्वयं के लिए की जाए वह कभी सफल नहीं होती, परन्तु जो प्रार्थना सम्पूर्ण विश्व के कल्याण के लिए की जाए ईश्वर उस प्रार्थना को ज़रूर सुनता है।
12- प्रार्थना अंतर्मन को साफ़ कर देती है, जिससे वह जगह अच्छे विचारों एवं ईश्वर के रहने के लिए योग्य हो जाती है।
13- प्रार्थना वही सफल होती है जो केवल मुख से नहीं अपितु हृदय के साथ मिल कर की जाए।
14- प्रार्थना का मार्ग एक भूले-भटके व्यक्ति को भी सुमार्ग पर चलने का बल देने में सक्षम है।

15- ईश्वर आपकी परेशानियां जानता है इसलिए प्रार्थना करते समय अपनी परेशानियों को मत दोहराइए सिर्फ ईश्वर के नाम को दोहराइए।
Quotes on Prayer in Hindi
16- प्रार्थना का उद्देश्य मन की शान्ति है लोभ की शान्ति नहीं है।
17- ईश्वर इस दुनिया में एक मात्र ऐसा है जो प्रार्थना के वक़्त हमारी सुनता है, नहीं तो अन्य लोग तो आपकी सुनेंगे कम और अपनी ज्यादा सुनाएंगे।
18- हे ईश्वर तेरी प्रार्थना से मेरा मन शांत हो जाता है, और तेरे प्रसाद से मेरी भूख शांत हो जाती है।
19- ईश्वर तेरा सहारा ही है जो मुझे चलने में मदद कर रहा है, अगर तेरा सहारा न हो तो शायद मैं खड़ा भी ना रह सकूं।

20- भक्ति मन साफ़ कर देती है, और साफ़ मन कभी बुरे कर्म नहीं कर सकता है।
21- ईश्वर तुझसे बस इतनी प्रथा हैं की भले ही मुझे रोज भोजन न मिले पर तेरा प्रसाद मुझे रोज़ प्राप्त हो जाए।
22- उस व्यक्ति का कभी भला नहीं हो सकता है जो प्रार्थना के अंतर्गत भी किसी के बारे में बुरा सोच रहा है।
23- वह व्यक्ति सदैव ईश्वर की प्रार्थना कर पा रहा है, जो समाज की भलाई के लिए कार्य कर रहा है।
24- वही लोग तृप्ति का मार्ग मोह-माया में ढूंढते है, जिन्हे ाक तक ईश्वर की भक्ति का सहारा नहीं प्राप्त हुआ है।

25- आपकी प्रार्थना की गहराई आपका ईश्वर के प्रति अटूट विशवास को दर्शाता है।
28- वह भक्ति नहीं ढोंग है, जो केवल इच्छा पूर्ती के लिए की जा रही है।
27- दिन में एक बार मन में पूरे मन से ईश्वर को याद करना ही ईश्वर की भक्ति है।
28- भक्ति बिखरे व्यक्ति को फिर से निखारने में मदद करता है।
29- इर्षा भाव से से की गई भक्ति भव्य हो सकती है परन्तु कभी सच्ची भक्ति नहीं हो सकती।
30- भक्ति आपके और ईश्वर के बीच का एक संवाद है इसके दौरान अन्य व्यक्तियों का नाम अपने मन में मत लिए।
आशा करता हूँ आप आराधना की ताक़त को समझ गए होंगे अगर आप जानना चाहते हैं की आराधना में कितनी ताक़त होती है तो आप यह आर्टिकल पढ़ सकते है। आपका कीमती वक़्त हमे देने के लिए शुक्रिया।
Manish mandola is a co-founder of bookmark status. He is passionate about writing quotes and poems. Manish is also a verified digital marketer (DSIM) by profession. He has expertise in SEO, GOOGLE ADS and Content marketing.