TRUST QUOTES IN HINDI (भरोसा बचाए नहीं बनाएं रखें)

यह दुनिया भरोसे पर तिकी हुई है एक व्यक्ति अगर हर व्यक्ति बस शक करने लगे तो यह दुनिया जीने लायक नहीं रहेगी। यहाँ कोई ख़ुशी का पल नहीं होगा सब कुछ मौन हो जाएगा हर व्यक्ति कुछ कहने से पहले भी शक करेगा दोस्तों आज इन Trust Quotes In Hindi के द्वारा हम यह सीख देना चाहते हैं की विशवास इस संसार का कितना ज़रूरी हिस्सा है और हम इस हिस्से को नज़रअंदाज़ नहीं कर सकते।
दोसतीं इन BHarosa Quotes के ज़रिए हम यह मुहीम चलना चाहते हैं की हर व्यक्ति एक दुसरे पर और खुद पर भी भरोसा करेगा। आँख मूँद कर नहीं पर ज़रूर करेगा आप भी हमारी इस मुहीम में जुड़ें और इन Vishvaas Quotes को जितने लोगों को आप जानते हैं उतने लोगों तक पहुचाएं।
दोस्तों अब शुरुवात करने से पहले आखिरी बात यही कहूंगा की यकीन सब पर करें पर भरोसा किसी का न तोड़ें।
1- रिश्ते बेहतर तरह से निभाने का केवल एक मंत्र है, अपनों से उम्मीद कम और अपनों पर विशवास ज्यादा रखिए।
2- आपके भरोसे के लायक केवल वह व्यक्ति है, जो आप पर भरोसा करता है।
3- उस व्यक्ति की उम्मीद कभी नहीं टूटती, जिसका ईश्वर पर अटूट विशवास होता है।
4- अपनी पूँजी कहाँ लगाएं यह कई किताबों में बताया गया है, पर अपना भरोसा कहाँ लगाएं यह किसी किताब में नहीं पढ़ाया गया है।
5- किसी का विशवास और प्यार को जीतना बहुत मुश्किल कार्य है, पर उसे बरकरार रखना सबसे मुश्किल कार्य है।
6- व्यक्ति केवल वही भरसेमन्द होता है, जो आपको जाने बिना भी मदद कर देता है।
7- वह घर की छत अपने आप उठ जाती है, जहाँ के सदस्यों का एक दूसरे के ऊपर से विशवास उठ जाता है।
8- विशवास और प्रेम में एक समानता है जिस प्रकार रिश्ता टूटने पर प्रेम एक व्यक्ति से दोबारा नहीं हो पाता, उसी प्रकार विशवास टूटने पर विशवास दोबारा नहीं हो पाता।
9- प्रेम के रिश्ते में सबसे बड़ा आघात विश्वासघात होता है, जो जीवनभर भर नहीं पाता।
10- प्रेम का बंधन भी एक शर्त के साथ ही बांधता है, और वह यह है की आपको खुद से ज्यादा अपने प्रेमी पर विशवास रखना होगा।
11- रिश्तों की चादर विशवास के धागों से सिली जाती हैं, और जिस दिन यह सिलाई उधड़ जाती है उस दिन रिश्ते तार-तार हो जाती है।
12- दुनिया में सब कुछ जीतना आसान है, परन्तु किसी का विशवास जीतना सबसे मुश्किल है।
13- उस व्यक्ति को कभी भरोसेमन्द व्यक्ति नहीं मिलता, जो हर व्यक्ति को शक की निगाह से देखता है।
14- विशवास स्थापित होने में सालो लग जाते हैं, पर भरोसा उठने में एक क्षण भर का भी समय नहीं लगता है।
15- विशवास करना उस वक़्त सबसे बड़ा नुक्सान बन जाता है, जिस वक़्त भरोसेमन्द व्यक्ति आपके भरोसे का फायदा उठाना शुरू कर देता है।
16- एक भरोसेमंद व्यक्ति को किसी का दिल जीतने के लिए और किसी अन्य जन की आवश्यकता नहीं है।
17- भरोसा दिल और कांच से बनी वस्तु को बहुत सहेज कर रखना पड़ता है, नहीं तो यह टूट जाते हैं।
18- विश्वास पर विश्वास कभी नहीं खोना चाहिए, अपितु यह दुनिया एक कैद खाना बन जाएगी जहाँ हर व्यक्ति दूसरे व्यक्ति पर केवल शक ही करेगा।
19- उस व्यक्ति के पास सबसे ज्यादा भासेमन्द रिश्तेदार होते हैं, जो सब पर भरोसा भी कर लेता है और किसी का भरोसा भी नहीं तोड़ता है।
20- दुनिया यह झूठ कहती है की भरोसेमंद व्यक्ति मिलना आज के इस दौर में नामुमकिन है, सच बात तो यह है की यह दुनिया ईमानदार व्यक्ति पर भी यकीन करने से डरती है।
21- यह दुर्भाग्यपूर्ण बात है की एक इंसान ही एक इंसान पर भरोसा करने के लिए तैयार नहीं है।
22- जो आपकी हर बात से सहमत हो जाएं ऐसे व्यक्ति पर कभी भरोसा मत करना क्यूंकि, ऐसे लोग पहले आपका भरोसे जीतते हैं और फिर आपका फायदा उठाते हैं।
23- हर वक़्त तारीफ करने वाला व्यक्ति कभी भी भरोसे के लायक नहीं होता है।
24- विशवास उस पर कीजिए जो ईमानदार है अपितु उस पर नहीं जो मददगार है, क्यूंकि मदद कर विशवास जीतने वाला व्यक्ति आपके साथ कभी भी छल कर सकता है।
25- सबसे प्यार कीजिए, कुछ पर विशवास कीजिए, विश्वासघात किसी के साथ भी मत कीजिए।
26- विश्वासघात का डर सबसे ज्यादा दो तरह के लोगों को होता है, एक जो पहले धोखा खा चुके है और, दूसरे वो जो खुद धोखेबाज होते हैं।
27- किसी का भरोसेमंद होना और किसी का प्रिय हो जाना, दो अलग बातें नहीं अपितु एक ही बात है।
28- कलियुग के इस दौर में जिन पर आँख बंद कर के विशवास कर लेते हैं, वही वक़्त आने पर आपकी आँखे खोल देते हैं।
29- हर व्यक्ति पर उसी तरह विशवास कीजिए, जिस तरह आप चाहते हैं की हर व्यक्ति आप पर विशवास करे।
30- विश्वासघात का डर दो लोगों से सबसे ज्यादा होता है, एक जिन्हे आप जानते नहीं और एक वो जिन्हे आप अच्छे से जान जाते हैं।
31- किसी से विश्वासघात करना बिलकुल ऐसा ही होता है जैसे डाली पर बैठ कर उसी डाली को काटना, क्यूंकि आप जिसका भरोसा तोड़ रहे हैं कहीं न कहीं आप भी उसी के भरोसे से जी रहे हैं।
32- एक व्यक्ति का विशवास जीतने का सबसे अच्छा तरीक़ा है उस व्यक्ति पर विशवास करना।
33- भरोसेमंद व्यक्ति की सबसे बड़ी खासियत यह होती है, की वह कोई भी बात आप से छुपाता नहीं है।
34- किसी भी व्यक्ति पर जल्दी भरोसा मत कीजिए, परन्तु एक बार जिस पर भरोसा कीजिए उसकी फिर हर बात पर फिर भरोसा कीजिए।
35- किसी भी व्यक्ति को किसी भी बात का यक़ीन मत दिलाइए, क्यूंकि अगर वह आप पर यक़ीन करता होगा तो वह आप से सबूत नहीं मांगेगा।
36- जो आपके बुरे वक़्त में आपका साथ छोड़ गए ,उन पर दोबारा भरोसा करने की गलती दोबारा मत करना।
37- मदद उनकी भी कीजिए जिन्होंने आपके साथ विश्वासघात किया है, क्यूंकि एक विशवास ईश्वर ने भी आपको इंसान बनाकर किया है।
38- उन पर विशवास मत कीजिए जो आपके साथ ख़ास व्यवहार करते हैं, अपितु उन पर विश्वास कीजिए जो सभी के साथ सामान व्यवहार करते हैं ।
39- अगर आप एक व्यक्ति का भरोसा तोड़ देते हैं तो वह व्यक्ति आप को माफ़ ज़रूर कर देगा, पर आप पर दोबारा भरोसा कभी नहीं करेगा।
40- रिश्ते तनाव की वृद्धि की वजह से नहीं अपितु भरोसे की कमी के कारण टूट जाते हैं।
41- विश्वासघात जहाँ अपना कदम रखता है, विशवास वही अपना दम तोड़ देता है।
42- जब सभी झूठ पर यकीन करने लगते है, तब सच से भरोसा उठ जाता है।
43 – बंधन वही ख़ास होता है, जिसमे बंदिशें नहीं विशवास होता है।
44- विशवास का टूटना विश्व में विख्यात है फिर भी कुछ तो बात है जो लोग आज भी विशवास करते हैं।
45- चीज़ों को नहीं भरोसे को सम्भालिए, चीज़ें दोबारा दुकानों में मिल जाती है भरोसा वापस नहीं मिलता।
46- अगर आप ईश्वर को मानते हैं, तो आप अपने कल को लेकर कभी चिंतित नहीं होंगे।
47- भरोसा कर लेना गलत नहीं है, परन्तु आँखे मूँद लेना गलत है।
48- माँ इकलौती ऐसी महिला होती है, जिस पर पुरुष आँख मूँद कर विशवास कर सकता है।
49- अगर एक व्यक्ति भरोसा करना छोड़ देगा, तो वह इस दुनिया में अकेला रह जाएगा।
50- उस व्यक्ति का हमेशा भरोसा कर लेना जो अपने राज़ बेझिझक आपको बता देता है, पर उस व्यक्ति का कभी विशवास मत करना जो दूसरों के राज़ बेझिझक आपको बता देता है।
51- भरोसा करने वालों की कदर कीजिए क्यूंकि, अच्छे लोग बहुत ही कम लोगों के जीवन में आते हैं।
52- कभी भी किसी मतलब के लिए भरोसा नहीं किया जा सकता, और अगर भरोसे के पीछे कोई मतलब है तो वह भरोसा नहीं है।
53- अगर आप अपने पर सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं, तो आप कभी भी दुर्भाग्यशाली व्यक्ति नहीं हैं।
54- एक व्यक्ति जो किसी पर भरोसा नहीं करता, वह किसी के भरोसे के लायक नहीं है।
55- एक रिश्ते की इमारत हमेशा भरोसे की नीव पर खड़ी होती है।
56- एक राजा जो अपनी प्रजा पर भरोसा नहीं करता, वह कभी भी एक साम्राज्य नहीं चला सकता।
57- अनजान पर विशवास करना कभी गलत नहीं जाता, या तो आप को एक नया दोस्त मिल जाता है या फिर एक नया सबक।
58- कभी गैरों का विशवास कर अपनों को मत छोड़ना और अपनों की बात मान कर गैरों पर विशवास करना मत शुरू कर देना।
59- भरोसा जब टूटता है तब आवाज़ नहीं आती पर समझ आ जाती है।
60- भरोसा तोड़ देते हैं जो कुछ पैसों के लिए फिर चाहे कितने पैसे खर्च कर दें किसी का भरोसा नहीं खरीद पाते।
61- कुछ तो बात ज़रूर होगी भरोसे में, जो इतने रिश्तों को इसने संभाल रखा है।
62- ना जाने ईश्वर ने कितनों की मुराद पूरी की होगी की, किसी का उस पर से भरोसा ही नहीं उठता।
63- भरोसे के लायक कौन है अगर ये चेहरा बता दिया करता, तो कोई चेहरा किसी चेहरे पर फिर भरोसा ही नहीं करता।
64- भरोसा बाद में करें पहले तसल्ली कर लें।
65- जल्दी मत कीजिएगा किसी पर विशवास करने में, जो देर तक विशवास नहीं तोड़ते वही विशवास के काबिल होते हैं।
66- एक बार अगर आप भरोसा तोड़ने की गलती कर देंगे, तो लोग आपके सच पर भी सवाल खड़े करना शिरू कर देंगे।
67- एक झूठ के सच साबित होने में दो लोगों का हाथ होता है एक जो झूठ बोलता है, और एक जो उसे सच मानता है।
68- भरोसा भी हमेशा वहां टिकता है जहाँ उसे प्यार दिखता है।
69- बात जो बनती है विशवास के चलते, वो समझौतों के रिश्तों से दूर तक चलती हैं।
70- जहाँ भरोसों का वजन थोड़ा हल्का पड़ जाता है, उस जगह रिश्ते निभाना भारी पड़ जाता है।
71- विशवास नहीं निवास नहीं करता उस रिश्ते में, जहा प्यार निवास नहीं करता उस रिश्ते में।
72- विशवास ऐसी सड़क बना देती है, जहाँ अनजान से भी रिश्ते दूर तक चलते हैं।
73- सच को कभी छुपाना नहीं चाहिए, और किसी की सच्चाई पता लग जाए तो उसे बताना नहीं चाहिए।
74- भरोसा कागज़ से नाज़ुक होता है, इस पर झूठ की बरसात करने से यह पिघल कर नष्ट हो जाता है।
75- प्यार का सबूत है भरोसा और जहाँ भरोसा नहीं है, वहां समझ लीजिए की प्यार नहीं है।
76- सबका दोस्त सिर्फ मतलब का यार होता है।
77- रिश्तों को बेहतर निभाने का एक मात्र विकल्प भरोसा करना है।
78- कोई व्यक्ति भरोसे के लायक है की नहीं अगर आप यह परखना चाहते हैं तो उसे परखने का एक मात्र तरीक़ा यह है की आप उस पर भरोसा कर के देखिए।
79- इंसान गलतियों का पुतला है अगर आप यह जानते है तो आप भरोसा कर सकते हैं।
Believe In Yourself Trust Quotes In Hindi
1- भरोसा और उम्मीद दो ऐसी चीज़े हैं, जो सिर्फ दो ही जगह पर रखने में लाभ है। “एक खुद पर और दूसरा खुदा पर”
2- भरोसा करना अपनी हर कोशिश पर क्यूंकि एक कोशिश ही है जो पूरा ज़ोर लगा रही है अपनी ख्वाहिश को पूरा करने में।
3- जो व्यक्ति जीत के लिए खुद पर भरोसा नहीं करता, फिर वह ज़िन्दगी भर जीत के लिए दूसरों के भरोसे बैठा रहता है।
4- जो व्यक्ति खुद पर विशवास करता है, वह वक़्त आने पर पूरा विश्व जीत लेता है।
5- आप के ऊपर कोई तब तक भरोसा नहीं करेगा, जब तक आप खुद की काबिलियत पर यकीन नहीं करेंगे।
6- अगर आप एक बड़े लक्ष्य को छोड़ कर एक आसान लक्ष्य को चुन रहे हैं, तो इसका अर्थ है की आपको अपने आप पर ही भरोसा नहीं है।
7- वह व्यक्ति जो खुद को किसी से कम नहीं समझता उसे खुद पर भरोसा है, और ऐसा व्यक्ति जो खुद के आगे किसी को कुछ नहीं समझता है उसे अपने ऊपर घमंड है।
8- व्यापार बढ़ाने में सबसे बड़ा जोखिम यह होता है की आपको सभी पर विशवास करना पड़ता है, और इस जोखिम के बिना आपका व्यापार नहीं बढ़ सकता।
9- एक समझदार व्यक्ति को अपने कान से ज्यादा अपने आँख पर भरोसा होता है।
10- आपकी कोशिश आपका कार्य तब तक नहीं करेगी, जब तक आप खुद पर भरोसा नहीं कर लेते।
11- जब अपनी काबिलियत पर यकीन आ जाता है, तब तक़दीर की तस्वीर बदलते देर नहीं लगती।
12- अगर आप यह सोच कर कुछ नहीं कर पा रहे की दुनिया मुझ पर विशवास नहीं करती तो आपको सही से सोच लेना चाहिए, क्यूंकि यह दुनिया किसी पर विशवास नहीं करती है।
13- ज़िन्दगी में क्यों भरोसा करते हो गैरों पर जब चलना है अपने ही पैरों पर।
14- क़िस्मत पर उन्हें यकीन ज्यादा होता है ,जिनका बैठे-बैठे खाने का इरादा होता है।
15- ऐसे तलवारबाज़ का कोई फायदा नहीं जिसके अंदर कला हो पर विशवास न हो।
16- एक सफल व्यक्ति कभी भी कहने पर यकीन नहीं करता, वह हमेशा कार्य करने पर यक़ीन करता है।
17- जो व्यक्ति एक बार खुद पर से भरोसा खो देता हैं, फिर उसे दोबारा खड़े उठने में बहुत समय लग जाता हैं।
18- दुनिया का भरोसा बदलता रहेगा, एक आपका अपना भरोसा है जो चलता रहेगा।
19- ये तो यक़ीन है मेरा जो मेरा कभी साथ नहीं छोड़ता, ये कोई सपना नहीं जो एक रात के बाद मेरा साथ छोड़ दे।
20- मुश्किल दौर में भी जो खुद पर विशवास कर सकते हैं यकीन मानिए साहब वो इस दुनिया में कुछ भी कर सकते हैं।
21- भगवान् पर भरोसा करना गलत नहीं है भगवान् के भरोसे बैठना गलत है।




