Responsibility Quotes in Hindi

1- बच्चों का बचपना छीनने के पीछे ये ज़िम्मेदारियाँ ही ज़िम्मेदार हो जाती है।

2- जो चलना भी नहीं जानते थे ज़िम्मेदारियों के चलते आज दौड़ भाग रहे हैं।

3- मैंने अपने सपनों को समेट कर दफ़न कर दिया जिस दिन से मेरी माँ ने कहा “अब सारे घर की ज़िम्मेदारियाँ तुझ पर है”।

4- उसका बचपना तुरंत फरार हो जाता है, जब घर का खर्चा उठाते-उठाते वो इकलौता लड़का घर का ज़िम्मेदार हो जाता है।

5- ज़िम्मेदारियाँ उठाए बिना आप कभी भी ऊपर नहीं उठ सकते सफल होने के लिए ज़िम्मेदारिया उठाना आवश्यक है।

6- यदि आपके कन्धों पर बहुत भारी ज़िम्मेदारियाँ आ गई है तो समझ लेना भगवान् ने एक बड़ी सफलता के लिए आपको चुन लिया है।

7- ज़िम्मेदार व्यक्ति बहाने नहीं उन्हें बखूबी निभाने के रास्ते ढूंढने की कोशिश करता है।

8- अगर आपको जीत पाने के लिए तैयार होना है तो आपको ज़िम्मेदार होना होगा।

9- अपनी ज़िम्मेदारियों से भागने वाला व्यक्ति कभी श्रेष्ठ नहीं बन सकता।

10- ज़िम्मेदारियाँ तजुर्बा देती है और तजुर्बा सफलता।

11- यदि आप अपनी ज़िम्मेदारियों का भार नहीं उठा सकते तो आप सफलता का भार भला कैसे उठाएंगे।

12- यदि सफल होना है तो ज़िम्मेदारियों से बचने की कामना करने के बजाय ज़िम्मेदारियों का सामना करने का साहस लाओ।

13- सफलता का श्रेय तो हर कोई लेना चाहता है पर असल सुरवीर तो वह व्यक्ति है जो अपनी गलतियों का ज़िम्मेदार खुद को ठहरा सके।

14- आप बस अपने कर्मों पर ध्यान केंद्रित कीजिए और फल की चिंता ईश्वर पर छोड़ दीजिए।

15- हर व्यक्ति का यह कर्त्तव्य है की वह अपनी गलतियों को स्वीकार करें और उन्हें ठीक करने की ज़िम्मेदारी ले।

यह भी पढ़े :-

16- ज़िम्मेदारियों से भाग कर नहीं बल्कि ज़िम्मेदारियों का सामना कर ही ज़िम्मेदारियों से निपटा जा सकता है।

17- आराम नहीं काम कर ही सफलता का इनाम मिलता है।

18- गैरज़िम्मेदार व्यक्ति अपनी हार का दोष दूसरों पर डालता है वही ज़िम्मेदार व्यक्ति अपनी गलती मान कर उसे ठीक कर लेता है।

19- ज़िम्मेदारियाँ पूरी करने में आलस करने वाला व्यक्ति कभी भी अपने सपनों की पूरा नहीं कर सकता है।

20- ज़िम्मेदारी उठाना बड़ी बात नहीं बल्कि उसे निभाते रहना बड़ी बात है।

21- हर व्यक्ति अपने कर्मों का खुद ज़िम्मेदार होता है और उसके फल का ज़िम्मेदार भी वही होता है।

22- जितनी जल्दी आप अपने जीवन की जिम्मेदारी लेंगे उतनी जल्दी सफल होंगे.-Faiez Seyal

23- जिस क्षण आप अपने जीवन में हर चीज की जिम्मेदारी लेते हैं उस क्षण से आप अपने जीवन में सब कुछ बदल देते हैं।

24- ज़िम्मेदार व्यक्ति हार नहीं सिर्फ अपनी गलती मान उसे ठीक करते हैं।

25- जहाँ आप खड़े हैं अगर आप उससे आगे बढ़ना चाहते हैं तो ज़िम्मेदारी लेना शुरू कर दीजिए।

26- कर्त्तव्य करने हेतु ही मानव का जन्म हुआ है और यह कर्त्तव्य तभी ख़त्म होंगे जब वह जीना छोड़ देगा।

27- समस्या का समाधान सामना करने से मिलता है समस्या से छुपने से नहीं।

28- लोग आपकी कमियां ढूंढते रहेंगे अपनी खूबियां ढूंढने की ज़िम्मेदारी आपकी खुद की है।

29- होशियार बनना चाहते हैं तो बस एक काम कीजिए ज़िम्मेदार बनिए।

30- ज़िम्मेदारिया आपको दबाने नहीं बल्कि उठाने आती है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *