Truth Of Life Quotes In Hindi
|

Truth Of Life Quotes In Hindi – (जीवन के कुछ कड़वे सच)

You are currently viewing Truth Of Life Quotes in Hindi – (जीवन के कुछ कड़वे सच)

जीवन में बहुत सारे सच ऐसे हैं जिनसे आप अनजान हैं कुछ तो आपकी रोज़मर्रा की ज़िन्दगी से सम्बंधित है और कुछ बाकी अन्य बातें जो आप से कोई नहीं करता। हम आपको सब सच बताना चाहते है और हम चाहते हैं की इन सत्य वचनों को जान कर आप अपने जीवन में खुशहाल हो सकें और इसीलिए हमारे लेख का आज का विषय है Truth Of Life Quotes In Hindi इन्हे ज़रूर पढ़ें ताकि आप अपने जीवन में सच की राह पर चल सकें।

Note :- हमारे इन कोट्स को पड़ने से पहले इस वीडियो को जरूर देखे ताकि, आप जिंदगी का वास्तविक अर्थ क्या हैं यह जान सके इसलिए यह वीडियो अंत तक जरूर देखे।

1- जीवन में वह व्यक्ति आपका कभी साथ नहीं देगा, जो केवल मुसीबत के वक्त आपको याद करता हैं।

2- आप अपने जीवन में हर कार्य में सफल होंगे, अगर आप खुद पर भरोसा रखते हैं तो।

3- बेख़ौफ़ व्यक्ति ही अपनी जिंदगी को सही ढंग से जी पाता हैं, बाकि सब तो सिर्फ जैसे-तैसे अपनी जिंदगी काट रहे होते हैं।

4- अपने गुरूर में सवार वाले व्यक्ति को कभी भी अपने जीवन में सफलता नहीं मिलती, मिलता हैं तो सिर्फ हार का तमाचा।

5- कहने को तो हर व्यक्ति हर काम के लिए हा बोल देता हैं, पर जरुरत के वक्त हर कोई समय का बहाना बनाकर ना बोल देता हैं।

6- अगर अपने जीवन में किसी व्यक्ति को परखना हो तो एक बार उस पर पूर्ण रूप से विश्वाश कर के देख लेना, परिणाम आपके सामने जल्द ही मिलेंगे।

7- जो व्यक्ति अपने भूतकाल को छोड़ अपने वर्तमान काल में जीता हैं, सिर्फ वही व्यक्ति अपने जीवन में आगे बढ़ पाता हैं।

8- लोग केवल सलाहें देते हैं, पर मंजिल तक पहुंचने के लिए कोई साथ नहीं निभाता हैं।

9- जीवन में अगर हर चीज इतनी आसानी से उपलध हो जाती तो, आज हर व्यक्ति अपना इतना रचने में सक्षम रहता।

10- वह दिन भी जरूर आएगा जब आपका सपना हकीकत में बदलेगा, पर उससे पहले आपको जी तोड़ मेहनत तो करनी ही पड़ेगी वरना वह सपना सिर्फ सपना ही बनकर रह जायेगा।

11- जीवन में हर समस्या का समाधान हैं, बस उस समस्या की जड़ तक पहुंचना थोड़ा कठिन हैं।

12- जीवन में परेशानियां आपको बर्बाद करने के लिए नहीं आती, अपितु आबाद करने के लिए आती है।

13- उन दोस्तों की संगती छोड़ दीजिये जो आपके हौसलों को हमेशा निचे गिराने का कार्य करते हैं, क्योंकि ऐसे दोस्त कभी नहीं चाहते की आप उनसे आगे बढ़े।

14- अगर जीवन में चुनौतियां नहीं आएँगी, तो आप अपने आप को कभी भी और बेहतर नहीं बना पाएंगे।

15- व्यक्ति अपने जीवन में कार्य करता कम और सोचता ज्यादा हैं, इसलिए वह कोई भी मुकाम हासिल नहीं कर पाता हैं।

16- अपने जीवन में कभी भी किसी के कहने पर अपना Carrier ना चुने क्योंकि, यह आपकी जिंदगी का सबसे एहम फैसला होता हैं और अगर शुरू करने के बाद आपका मन उसमे नहीं लगा तो फिर वापस शुरू करने में काफी देर हो जाती हैं।

17- जो व्यक्ति खुद को सबसे सर्वश्रेष्ठ और दूसरो को कमजोर मानता है, वही व्यक्ति सबसे पहले शिकस्त होता हैं।

18- आप हर कार्य में तो अच्छे नहीं हो सकते, पर हा आप अपने पसंद दिता कार्य सबसे अच्छे हो सकते हैं।

19- हो सकता हैं आपका निरंतर प्रयास आपको सफलता तक ना पंहुचा रहा हो, पर आपका हर प्रयास आपको जरूर कुछ ना कुछ सीखा रहा होगा।

20- वह लोग आपके बुरे बरताप को भी चुप चाप सहन कर लेंगे, जब तक उनका मतलब पूरा नहीं हो जाता है।

21- जीवन में बुरा समय जब भी आता हैं, वह कुछ ना कुछ सीखा के जरूर जाता हैं।

22- जो लोग अपने अंदर दोष नहीं खोज पाते, वह अक्सर कामियाबी ना मिलने का दोष अपनी क़िस्मत को ही देते हैं।

23- अपने जीवन में कभी भी उस कार्य को पूर्ण करने में कोई आनंद नहीं आता, जो कार्य जबरदस्ती कराया जाता हैं।

24- जीवन में प्रयासों की कोई सीमा नहीं होता, बस प्रयास करना वहा खत्म हो जाता हैं जब आप अपने मुकाम को हासिल कर लेते हैं।

25- नासमझ व्यक्ति हमेशा ज़्यादा बोलता हैं, और वही दूसरी तरफ समझदार व्यक्ति हमेशा जरुरत अनुसार बोलता हैं।

26- अपने जीवन में आप उस समय सबसे ज्यादा कमजोर पड़ जाते हैं, जिस समय आपके अपने ही आपसे दगाबाजी कर बैठते हैं।

27- अपनी हार से कभी निराश मत होइए, क्योंकि वह व्यक्ति ही सबसे ज्यादा आगे तक खेलता हैं, जो पहले हार का सामना कर चुका होता हैं।

28- मुसीबतों में कोई आपका साथ निभाए ना निभाए लेकिन, आपके माता-पिता आपका साथ जरूर निभाते हैं।

29- अपने जीवन में जितनी खुशियां आप दूसरो को देंगे, उससे कही ज़्यादा खुशियां वह आपको देंगे।

30- लोगो की कामियाबी से चिड़ो मत, अगर खुद भी कामियाब होना चाहते हो तो आज से ही परिश्रम का रास्ता अपना लो।

31- जीवन में आप जितना खुद को व्यस्त रखेंगे, उतना ही नकारात्मक विचारो से बचते रहेंगे।

32- एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति से जलने तब लगता हैं, जब सामने वाला व्यक्ति उससे ज्यादा धनवान और ज्ञानवान हो जाता हैं।

33- मंदिरो और मस्जिदों में एक चीज सामान होती हैं, की अमर अंदर और गरीब बाहर भीख माँगा करता हैं।

34- मीठी-मीठी बाते करने वाले लोग ही, अक्सर दूसरो से अपने मतलब पूरा किया करते हैं।

35- दूसरो से उम्मीद रखने वाला व्यक्ति ही, अपने जीवन में सबसे ज्यादा निराशा प्राप्त करता हैं।

36- जो व्यक्ति दूसरो पर आसानी से भरोसा कर लेता हैं, वह व्यक्ति दुनिया के झूठे मुखौटे से अभी तक रूबरू नहीं हुआ होता है।

37- जिस तरह की आपकी सोच होगी, उसी तरह के परिणाम भी आपको देखने को मिलेंगे।

38- जिस तरह का व्यवहार आप दूसरो के साथ करेंगे, उसी तरह के व्यवहार के आप भी हक़दार होंगे।

39- जो व्यक्ति समय के चलते अपनी बुरी आदतों को नहीं सुधार पाता हैं, वह फिर ना चाहकर भी खुद को कोसने से नहीं रोख पाता हैं।

40- वह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाता, जिसकी शुरुवात एक झूठ से शुरू हुई होती हैं।

41- रात भर चैटिंग करने से आप खुद को सफल नहीं बना सकते हैं, बल्कि रात भर अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मेहनत कर आप खुद को सफल बना सकते हैं।

42- आपके अच्छे दिन जरूर आएंगे पर शर्त यह है की, आपको उसके लिए अच्छी मेहनत करनी पड़ेगी।

43- पीठ पीछे तो वह लोग बुराई करते हैं, जो खुद को सबसे ज्यादा कमजोर मानते है।

44- अपने जीवन में जो व्यक्ति दिल से अमीर होता हैं, वास्तव में वही व्यक्ति सबसे ज्यादा अमीर होता हैं।

45- अगर आपके इरादों में जान हैं, तो आप मुश्किल से मश्किल कार्य भी आसानी से कर सकते हैं।

46- जब भी अपने जीवन में आप कोई बड़ा कदम उठाने जा रहे हो तो अपने माता-पिता से इसकी राय जरूर ले क्योंकी, उनकी राय हमेशा आपके हित के लिए लाभदायक ही होती हैं।

47- खुद को मत बदलिए केवल अपनी आदतों को बदलिए, परिणाम कुछ समय बाद आपको खुद दिखने लग जायेंगे।

48- जो व्यक्ति कभी भी सामने वाले व्यक्ति को बोलने का मौका नहीं देता हैं, वह असल में उसके सत्य वचनो को सुनने से डरता है।

49- जो व्यक्ति अपने माता-पिता का निरादर करता हैं, वह कभी भी कामियाबी का मुँह नहीं देख पाता है।

50- जिन रिश्तों में शक की दरार आने लगती हैं, उन रिश्तों को टूटने में तब ज्यादा समय नहीं लगता हैं।

51- इज़्ज़त हमेशा आपको उसी व्यक्ति से मिलती हैं, जिस व्यक्ति को आप इज़्ज़त देते हैं।

52- दूसरो का भला सोचने वाले व्यक्ति का कोई भी दुश्मन नहीं होता हैं।

53- यह ज़माना अक्सर उसी व्यक्ति को निचा दिखाने की कोशिश करता हैं जो उससे कमजोर होता हैं।

54- जीवन में केवल वही व्यक्ति आपकी कदर करता हैं, जो आपकी अहमियत को बखूबी समझता है।

55- उन लोगो की गलतियों को जल्दी माफ़ कर देना चाहिए, जो आपसे निस्वार्थ प्रेम करते हैं क्योंकी, निस्वार्थ लोगो का मिलना अब इस दुनिया में बहुत कठिन हो गया है।

56- जो व्यक्ति केवल समय देख कर मेहनत करता हैं, वह कभी भी सफलता का बीज नहीं बो पाता हैं।

57- जो व्यक्ति अपना हर दिन अपनी बनाई हुई दिनचर्य के अनुसार बिताता हैं, उसके पास कभी भी नकारात्मक विचारों को सोचने का समय नहीं होता हैं।

58- उन बातों पर कभी यकीन नहीं करना चाहिए जो आपने आपने कानो से खुद ना सुनी हो, क्योंकी वह बातें अक्सर सच्ची कम और झूठी ज्यादा होती हैं।

59- जीवन में आपका संघर्ष तभी सफल होता हैं, जब आप उसे निस्वार्थ मन से पाने की कामना करते हैं।

60- अपने जीवन में सिर्फ कर्म करते जाइये और फल प्राप्ति की चिंता छोड़ दीजिये, क्योंकि आपका केवल कर्म पर अधिकार हैं, उसका फल देना तो ईश्वर के हाथ में हैं ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *