हेलो दोस्तों ! आज मैं आपको एक दिल को छूने वाली एक Heart Touching Love Story in Hindi सुनाने जा रहा हूँ। प्यार तो सभी को होता है एक बार, लेकिन बात यह भी रही की किस्मत वालो को प्यार नसीब होता है। प्यार है ही एक ऐसा एहसास जिसको भी होता है वो सब कुछ भूल जाता है। आज ऐसे ही एक अहसास को आप हमारी इस Heart touching Love Story in Hindi में पढ़ेंगे।
एक लड़की होती है बहुत ही ईमानदार और साफ़ दिल की, वह अपने घर में सबकी इज़्ज़त करती थी और सबकी बात मानती थी। उसका एक दोस्त था जो उसकी हर चीज़ में उसकी मदद किया करता था। और तो और वह पढाई में भी उसकी काफी मदद किया करता था।
लड़का लड़की को बहुत चाहता था लेकिन बोल नहीं पाता था। लेकिन वो उसकी अच्छी दोस्त थी उसके लिए यही काफी था। मन ही मन लड़की भी उसे चाहती थी लेकिन बोलती नहीं थी।

अगले दिन उस लड़की का exam था पर उसे कुछ भी नहीं आता था, लड़की को यूह परेशान देख उसका दोस्त उसकी पड़ने में help करता हैं और उसके कुछ main topics को कवर करवा देता हैं। पढाई जैसी ख़त्म होती हैं लड़की लड़के को थैंक यू बोलती है लड़का कहता है दोस्ती में थैंक यू किस बात का।
फिर कुछ देर बाद होता यूह हैं की लड़का लड़की को बोल देता है की मैं तुम्हे चाहता हूँ और लड़की भी बिना शर्माए उसे बोल देती है मैं भी चाहती हूँ तुम्हे, फिर क्या दोनों साथ में घूमते है और बहुत खुश रहते है। लड़के को भी अपना करियर बनाना था और लड़की को भी ताकि घरवाले बाद में दोनों की शादी के लिए राज़ी-ख़ुशी मान जाए।
कुछ समय बाद दोनों की इंजीनियरिंग ख़त्म हो जाती हैं और दोनों जॉब की तलाश में रहते हैं। वह दोनों रोज फ़ोन में बात किया करते थे, एक दिन लड़की लड़के को मैसेज करती है लड़के का कोई भी जवाब नहीं आता। लड़की पूरी रात नहीं सोई होती। रोती रहती है की आखिर बात है क्या ? मुझे क्यों नहीं बता रहा न ही मैसेज का जवाब दे रहा है।
अगले दिन लड़की लड़के को फ़ोन करती है और बोलती है तुमने कल मेरे मैसेज का रिप्लाई क्यों नहीं किया बोलो मुझसे। लड़का बोलता है बाद में बात करता हूँ अभी कुछ जरुरी काम कर रहा हूँ और यह बोलकर तुरंत फ़ोन काट देता हैं। लड़की पूरे टाइम रोती रहती हैं और समझ नहीं पाती की, आखिर वह उसके साथ ऐसा व्यवहार क्यों कर रहा हैं।
अगली सुबह
लड़की फ़ोन करती है लड़के को
लड़का – हेलो !
लड़की – बात क्या है मुझे क्यों नहीं बता रहे हो, साथ जीने मरने की कस्मे खायी थी इतनी जल्दी भूल गए क्या?
लड़का – अब मुझे कभी भी फ़ोन मत करना मैं तुमसे बात नहीं कर सकता।
लड़की – क्यों ? क्या गलती है मेरी इतना बता दो।
लड़का – मुझे तुमसे कुछ बात नहीं करनी है प्लीज फ़ोन रखो।
लड़की – फ़ोन रख देती है।

लड़की बहुत रोती है। वो लड़के को भूल नहीं पा रही थी। हमेशा वो लड़का लड़की के सामने आता और उसकी याद दिलाता। लड़की को गुस्सा भी आ रहा था इस लड़के से प्यार क्यों करा मैंने। लड़की से अब सहन नहीं हो रहा था, जैसे जैसे दिन बीतते जा रहे थे लड़की अकेली पड़ती जा रही थी।
कुछ दिन बाद लड़की ने एक लेटर लिखा लड़के को, और वह लेटर वो उसके घर के पास छोड़ आयी। वह लड़के को फ़ोन कर रही थी, पर वह फ़ोन नहीं उठा रहा था, थोड़ी देर बाद लड़के की माँ को वह letter मिलता हैं और उसमे अपने बेटे का नाम देख वह letter अपने बेटे को दे देती हैं।
जैसे ही लड़का उस letter को पड़ने लगता हैं उसकी आँखों से आंसू बहने लगते हैं। फिर कुछ समय बाद खबर मिलती है की लड़की का accident हो गया है। लड़के को जैसे ही पता चलता है वो भागता – भागता हॉस्पिटल जाता है।
लड़की लड़के का नाम ले रही होती है, उस समय वही मौजूद होता हैं। लड़की कहती है मैं मर जाउंगी लड़का कहता है ऐसे मत बोलो। मुझे माफ़ कर दो ,लड़की कहती है तुमने ऐसा क्यों करा मेरे साथ क्यों मुझसे बात नहीं करते थे। लड़के ने कहा मुझे कैंसर है मैं ज्यादा दिन नहीं जी सकता इसलिए ऐसा कर रहा था।
लड़की रोने लगी कहा मुझे क्यों नहीं बताया इलाज़ होता है हर चीज़ का। लड़की कहती है मुझसे वादा करो मेरे लिए जिओगे और अपना इलाज करवाओगे। लड़का कहता ऐसा क्यों बोल रही हो तुम रहोगी मेरे साथ, बस लड़की इतना बोलके मर जाती है। और लड़के का रो-रो कर बुरा हाल हो जाता हैं ।
लड़के को अफ़सोस होता है इस बात का की लड़की उसकी वजह से मरी है। और लड़का न चाहते हुए भी लड़की की आखिरी ख़्वाइश के लिए अपना इलाज़ करवाता है। लड़की के लिए जीता है लड़की को आजतक नहीं भूल पाता।
दोस्तों आशा करता हूँ आपको यह heart touching sad love story पसंद आयी होगी, अगर आयी हैं तो अपना जवाब निचे comment box में जरूर लिखे इससे हमें और मोटिवेशन मिलेगी और हम आपके लिए इसी तरह की लव स्टोरीज लाते रहेंगे।
इन love stories को भी जरूर पड़े :-
- school love story in hindi
- emotional love story in hindi
- most romantic love story in hindi
- arriange marriage love story in hindi
Nitish sundriyal is a co-founder of bookmark status. He is passionate about writing quotes and Stories. Nitish is also a verified digital marketer (DSIM) by profession. He has expertise in SEO, Social Media Marketing, and Content marketing.