नमस्कार दोस्तों, आप सभी का स्वागत है, जैसा कि आप सभी जानते है हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) मनाया जाता है। इस दिन की शुरुआत United Nation यानि कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा की गया था, वर्तमान समय में पर्यावरण की बिगड़ती दुर्दशा को देखते हुए पर्यावरण को स्वच्छ रखना किसी चुनौती से कम नहीं है, पर्यावरण दिवस पहली बार 1972 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने स्वीडन के स्टॉकहोम में विश्व भर के सभी देशों के लिए पहले पर्यावरण दिवस का आयोजन किया था। इसमें 119 देशों ने हिस्सा लिया था, इसी सम्मेलन में निर्णय लिया गया कि हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) का आयोजन किया जाएगा एवं इसी दिन से संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) की शुरुआत भी हुआ था, एवं इसी पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए भारत में 19 नवंबर 1986 से पर्यावरण संरक्षण अधिनियम लागू किया गया था। आज हम इस पोस्ट के माध्यम से आपको Environment Slogans in Hindi के बारे में बतायेंगे।
पर्यावरण पर स्लोगन ( Slogans on Environment in Hindi)
इस पर्यारवण दिवस या फिर पर्यावरण से सम्बंधित किसी कार्यक्रम में आप भाग लें रहे हैं या फिर लोगो को वर्तमान समय मे या भविष्य में पर्यारवण का महत्व समझाना चाहतें हैं तब एक बार यहाँ दिए गए पर्यावरण पर स्लोगन (Slogans on Environment in Hindi) जरूर पढ़ें और उनको सुनाए तथा उन्हें बताये की आज के समय मे हमारे लिए पर्यावरण कितना महत्वपूर्ण है-

पर्यावरण एवं स्वच्छता का है गहरा संबंध, इसे बचाने हेतु, प्रदूषण पर लगाये कड़ा प्रतिबंध।

आज के समय मे पर्यावरण का ज़रूरी है संरक्षण, वर्ना प्रदूषण कर देगा, हम सबको खत्म।

स्वच्छ हो हवा, स्वच्छ हो पानी, जिससे मिले सुंदर कल।

सब अपनाओ जैविक खेती, क्योंकि पर्यावरण है प्रकृति का प्रतीक।

जीवन में यदि पाना है उत्कर्ष तब पर्यावरण रक्षा के लिए करो संघर्ष।
पर्यावरण है प्रकृति का दिया गया वरदान, इसकी रक्षा कर पाए तब जीवन है अमरदान।
अगर बचाना है विश्व में मचता हुआ हाहाकार तब समय रहते सुनो पर्यावरण की चीख
आज के समय मे पर्यावरण की रक्षा, सबसे बड़ी मानवता की सुरक्षा है।
हो रही है प्रदूषण, इससे पृथ्वी अस्त-व्यस्त, पर्यावरण रक्षा से ही खुशहाली आएगी समस्त।

पर्यावरण रक्षा से ज़रूरी है मोह, प्रदूषण से बचने का उपाय अभी से करो।
पर्यावरण डे पर स्लोगन – Environment Day Slogans in Hindi
वर्तमान समय मे यदि आप पर्यावरण के महत्व को समझ रहे है तब आपको इस बात की जानकारी होगी कि आज के समय मे पर्यावरण कितना महत्वपूर्ण है, आज के समय मे यदि हम पर्यावरण का संरक्षण नही करते है तब मानव सभ्यता का अंत हो जाएगा, देखते देखते प्रदूषण बढ़ रहा है जिसे आज के समय मे कम करने की जरूरत है, पर्यावरण के उपलक्ष्य में आप लोगो को इस तरह का स्लोगन बोलकर उनके दिल मे पर्यावरण संरक्षण के लिए उम्मीद पैदा कर सकते हो-
पर्यावरण का रखे ध्यान, तभी बनेगा हमारा देश महान, और पृथ्वी में हरियाली।
आओ मिलकर पर्यावरण दिवस मनाए और पेड़ लगाए, एवं इस धरती को पुनः सबके जीने योग्य बनाए।
संकल्प ले प्रकृति का न करे हरण, आओ मिककर बचाये पर्यावरण।
आइये स्वच्छ पर्यावरण से नाता जोड़े, और बीमारियों से मुंह मोड़ ले।
यदि पर्यावरण बचे, तभी प्राण बच सकता है।
वृक्ष है इस पर्यावरण का आभूषण, इनसे होता है दूर प्रदुषण।
पर्यावरण रक्षा करना है हमारा कर्त्तव्य है, और सिर्फ यही है नारा हमारा जीवन का उद्देश्य है।
नए कारखाने मत बनाओ, दुनिया को बचाओ, आओ मिलकर दुनिया को बचाते है।
हम सबका उद्देश्य है, जन-जन तक संदेश पहुंचाना है, और पर्यावरण को प्रदूषण से बचाना है!
आइये स्कुल-स्कुल में यह पाठ पढाए, और पर्यावरण की रक्षा करने की जिम्मेदारी बताये।
पर्यावरण है हम सबकी जान, वृक्ष लगाकर करते है इसका सम्मान।
पर्यावरण की हो सुरक्षा, जिससे बढ़कर नहीं है कोई तपस्या।
निजी वाहनों पर रोक लगाओ, और पर्यावरण बचाओ।
यदि सुरक्षित रहेगा पर्यावरण हमारा, तभी सुरक्षित होगा जीवन हमारा, समृद्ध होगा हमारा सपना।
हर औद्योगिक प्रतिष्ठान, प्रदुषण की और दे ध्यान।
पर्यावरण स्लोगन महान व्यक्तित्व का (Famous Person Quotes on Environment)
पर्यावरण के प्रति बहुत पहले से लोग जागरूक रहे है, भारत मे 20वी सदी में जब पेड़ कटाई किया जा रहा था तब चिपको आंदोलन हुआ था, राजस्थान की महिलाएं ने पेड़ में चिपक गए थे पेड़ को बचाने के लिए। ऐसे बहुत से पर्यावरणविद हुए जो पर्यावरण संरक्षण करने का प्रयत्न किए है, तथा कुछ महान व्यक्तित्व का सुविचार निम्न है-
1. “धरती हर व्यक्ति की पर्याप्त जरूरतें पूरी कर सकती है, लेकिन किसी की लालच नहीं।” –महात्मा गांधी
2. “जो देश अपनी धरती को नष्ट करता है खुद नष्ट हो जाता है। जंगल हमारी धरती के फेफड़े हैं जो हवा को शुद्ध और ताजा बनाकर लोगों को नवीन शक्ति प्रदान करती है।” – फ्रैंकलीन डी, रूजवेल्ट
3. “प्रकृति को गहराई से देखिए, आप हर चीज बेहतर समझ पाएंगे।” –अल्बर्ट आइंस्टीन
4. “खुशी की एक पहली शर्त यह है कि मनुष्य और प्रकृति के बीच का जुड़ाव न टूटे”। -लियो टॉल्सटॉय
5. “मत भूलिए कि आपके नंगे पैरों का स्पर्श पाकर धरती खुश होती है और हवा को आपके बालों से खेलना भाता है।” –खलील जिब्रान
6. “महसूस कीजिए कि रेत के एक कण में सारा संसार है, और एक वनफूल में सारा स्वर्ग; अपनी हथेली पर अनंत और क्षण के अंदर शाश्वत समय का आनंद लीजिए।” –विलियम ब्लेक
7. “पृथ्वी रूपी अंतरिक्ष यान में कोई यात्री नहीं है। हम सभी इसके चालक दल के सदस्य हैं।” –मार्शल मैकलुहन
8. “कभी-कभी पूरी तरह मुक्त हो जाइए, और पहाड़ों पर जाइए या एक सप्ताह जंगल में बिताइए। अपनी आत्मा को धोकर साफ कर लीजिए।” –जॉन मुइर, प्रकृतिविद
9. “राष्ट्र की संपदा उसकी हवा, पानी, मिट्टी, जंगल, खनिज, नदियां, झीलें, सागर, प्राकृतिक सौंदर्य, वन्यजीवों के पर्यावास और जैवविविधता होती है।” –गेलॉर्ड नेल्सन
10.“विज्ञान का सही उपयोग प्रकृति पर विजय पाना नहीं बल्कि उसमें जीना है।” –बेरी कॉमनर
11. “जब आखिरी पेड़ काट दिया जाएगा, आखिरी मछली पकड़ ली जाएगी और आखिरी नदी प्रदूषित हो जाएगी; जब सांस लेने वाली हवा हमें बीमार बनाएगी, तब हमें पता चलेगा कि दौलत बैंक अकाउंट में नहीं होता और खाने में आप रुपए-पैसे नहीं खा सकते, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होगी।” –ऐलैनिस ओबोम्साविन
12. “पर्यावरण वह है जहां हम सभी मिलते हैं; जहां हम सबके समान हित जुड़े होते हैं; यही वह चीज है जो हम सभी के पास साझे में होती है।” –लेडी बर्ड जॉन्सन
13. “पेड़ों के साथ बिताया गया वक्त कभी बरबाद नहीं होता।” –कैटरीना मेयर
14. “मैं कोई पर्यावरणवादी नहीं हूं। मैं एक पृथ्वी योद्धा हूं।” –डैरिल चर्नी
15. ”धरती हमने अपने पूर्वजों से विरासत में नहीं पाई है; हमारे बच्चों का यह हम पर कर्ज है।“ –मूल अमेरिकी कहावत
16. “पृथ्वी ही वह चीज है जो हम सबकी साझी है।” –वेंडेल बेरी
17. “मुझे सच में हैरानी होती है कि हमारी इस धरती को बर्बाद करने का अधिकार हमें किसने दिया!” –कर्ट वोनेगट जूनियर
18. “सच्चा पर्यावरणविद वह है जो यह जानता है कि धरती उसे उसके पूर्वजों द्वारा विरासत में मिली हुई नहीं है बल्कि यह उसके बच्चों की अमानत है।” –जॉन जेम्स ऑडुबन
19. “धरती आपको जैसी मिली थी उससे बेहतर छोड़कर जाने के लिए कभी-कभी आपको दूसरों के फैलाए कचरे उठाने पड़ेंगे।” –बिल
20. “हर सांस, हर शब्द और हर कदम हमारे ऐसे हों कि धरती माता को हमारे ऊपर गर्व हो।” –अमित राय
पर्यावरण दिवस 2021 थीम
विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है, एवं इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम “Ecosystem Restoration” रखा गया था, जिसका अर्थ होता है ‘पारिस्थितिक तंत्र की बहाली’ करना। यानी इंसानों द्वारा पर्यावरण को हुए नुकसान से बचाने के सभी संभव प्रयास करना इसी तरह हर वर्ष पर्यावरण दिवस के समय थीम निर्धारित किया जाता है।
इन्हे भी पढ़े :-
- Election Slogans In Hindi
- Best Coronavirus Slogans In Hindi 2021
- Blood Donation Slogans In Hindi
- Slogans On Save Water In Hindi

Nitish Sundriyal is a Co-Founder Of Bookmark Status. He Is Passionate About Writing Quotes And Stories. Nitish Is Also A Verified Digital Marketer (DSIM) By Profession. He Has Expertise In SEO, Social Media Marketing, And Content Marketing